बजरंग पंडित
महेशपुर: चेक बाउंस के एक मामले में महेशपुर पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महेशपुर थाना क्षेत्र के ऐठापाड़ा गांव निवासी कैशव घोष के खिलाफ न्यायालय से जारी नॉन बेलेबुल वारंट के आधार पर महेशपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कैशव घोष के खिलाफ 70 हजार रुपये का चेक बाउंस का केस पीसीआर 221/15 का मामला विचाराधीन है.










