Search

June 19, 2026 7:59 am

WC फाइनल हार के बाद कहां ‘गायब’ हैं हिटमैन? सामने आई लेटेस्‍ट तस्‍वीर

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा विश्व कप फाइनल हार के एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर हुए एक्टिव
हिटमैन ने इंस्टास्टोरी में पत्नी रितिका सजदेह के साथ शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद रोहित की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह पत्नी रितिका संग विदेश में छुट्टियां मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी दुखी हो गए थे. रोहित तो इतने भावुक हो गए थे की उनकी आंखों से आंसू तक छलक पड़े. अगले दिन जहां कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फैंस का आभार व्यक्त क रहे थे वहीं रोहित के बारे में पिछले 7 दिन से कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही थी.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज की इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वह पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर विदेश की मालूत पड़ती है जिसमें वह पत्नी के कंधे पर हाथ रखकर सड़क पर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस समय रोहित सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है.

‘मैंने कप्तान को बता दिया था कि मैं इसे छोड़ूंगा नहीं, चाहे कुछ भी हो जाए…’ ईशान का बड़ा खुलासा

रोहित की बेटी का वीडियो वायरल हुआ था
हाल में रोहित की बेटी समायरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी मम्मी रितिका सजदेह के साथ होटल से बाहर आती हुई दिखाई दी थीं. वीडियो में जब समायरा से पूछा जाता है कि रोहित शर्मा कैसे हैं तो उनकी बेटी यह कहते हुए नजर आती हैं कि वह कमरे में हैं और पॉजिटिव हैं. समायरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके पिता अगले एक महीने में फिर से हंसते हुए नजर आएंगे.

लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर छठी बार विश्व चैंपियन बनने का रुतबा हासिल किया. रोहित ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 2 मुकाबलों को छोड़कर सभी में टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. अब रोहित के व्हाइट बॉल क्रिकेट के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे है. वनडे विश्व कप का अगला आयोजन 4 साल बाद होगा. तब तक रोहित की उम्र लगभग 40 साल हो जाएगी. रोहित आगे वनडे में कप्तानी करेंगे या नहीं अगले कुछ महीनों में यह साफ हो जाएगा.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, ODI World Cup, Ritika Sajdeh, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!