Search

June 17, 2026 9:25 pm

विश्व एड्स दिवस: “सही रास्ते पर चले, मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार एड्स को समाप्त करने का ले संकल्प।

अमर भगत

विश्व एड्स दिवस 2024 का थीम “सही रास्ते पर चले ,मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार एड्स को समाप्त करने का संकल्प ले” था।समाज मे आज भी यदि एड्स के कारण भेदभाव से कोई पीड़ित है तो काम से निकालने की घटना सामने आती हैं।किसी भी पीड़ित के अधिकार का यदि कोई हनन करता है तो दो माह से लेकर दो साल तक की सजा व एक लाख तक का जुर्माना लग सकता है। इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस बीमारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है।बारी बारी से डॉ शिवम कुमार व डॉ दानिश ने विस्तार पूर्वक सभी उपस्थित लोगों को एड्स से ग्रसित होने के कारण एवं बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अस्पताल की और से निरोध का वितरण किया गया। सही जानकारी व हेल्प के लिए हेल्प लाइन 1097 पर जानकारी से संबंधित विवरण दिया गया।मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी बबलू टुडू, सुजीत कुमार दास,स्वर्णलता हांसदा,पूनम देवी,जवाहरलाल पाल,अमड़ापाड़ा थाना से एस आई श्रीचाँद किस्कु तथा उनकी टीम व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!