Search

June 19, 2026 12:49 am

पूजित अक्षत एवं आमंत्रण पत्र का वितरण हिंदू संगठन के द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा है।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार अयोध्या से आए अक्षत एवं आमंत्रण पत्र का वितरण की जा रही है। मंगलवार को भी प्रखंड के अलग अलग गांवों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने घर घर जा कर अक्षत एवं आमंत्रण पत्र का वितरण कर 22 जनवरी को अपने अपने घरों एवं गांव के मंदिरों में राम जानकी का पूजन एवं भजन कीर्तन करने का अनुरोध किया । साथ ही इस अवसर पर प्रत्येक घरों में अधिक से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का अनुरोध किया। मौके पर अक्षत वितरण कार्यक्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन अपने गांव लकड़ापहाड़ी में कार्यकर्ताओ के संग घर घर जाकर गांव के साफाहोड़ परिवारों के बीच अयोध्या से आए अक्षत एवं आमंत्रण वितरण कर 22 जनवरी को अपने गांव में भजन कीर्तन करते हुए एक साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा की उत्सव को मनाने एवं उस दिन संध्या काल में अपने अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करने का अनुरोध किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!