Search

June 19, 2026 10:00 am

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अयोजन का उद्घाटन बीडीओ और जिला परिषद अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पंचायत गनपुरा अंतर्गत हाई स्कूल विद्यालय के नदी किनारे मैदान में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन बीडीओ साइमन मरांडी के देखरेख में किया गया।कार्यक्रम उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम,बीडीओ साइमन मरांडी बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,मुखिया सुशीला मरांडी, कांग्रेस जिला महासचिव दाऊद मरांडी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत,सहित विभिन्न विभागों के 20 प्रकार की स्टाल लगाए गए थे।साथ ही शिविर में इस मौके पर ऑन स्पॉट कई लाभुकों को बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति, सोना सबरन योजना अंतर्गत धोती, साड़ी ,लूंगी एवं कई मनरेगा मजदूरों को लेबर कार्ड, सर्वजन पेंशन, जोहर परियोजना, एवं वृद्धो को कंबल का वितरण किया गया।मौके पर कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!