Search

June 20, 2025 10:20 pm

झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, की सदस्यता ग्रहण

झामुमो सिर्फ एक ही परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी है : सुफल मरांडी

पाकुड़। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संथाल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता एवम पार्टी के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू,महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय,प्रदेश मंत्री एवम पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,शर्मिला रजक,प्रदेश कार्यसमित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,मिहिर मंडल,संजय साहू आदि उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है। झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित,पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है।विधायक दल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवार वादी पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनो का विश्वास समाप्त होता जा रहा है। कहा कि झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी। शिबू सोरेन परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो केलिए सत्ता लूट का माध्यम है। श्री मरांडी ने कहा की सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत करते हैं।संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर श्री सुफल मरांडी एवम उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी।

पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने किया कहा

राजकुमार भगत

पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड के सपना को साकार कर सकती है। राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था। कहा कि अटल जी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है।उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही। आदिवासी,दलित महिला ,पिछड़ा सभी समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर