Search

June 19, 2026 9:51 am

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने सुखा राशन के साथ नगद रुपए की सहायता कर पेश की इंसानियत।

सतनाम सिंह

पाकुड़ पृथ्वीनगर पंचायत के असिकुल शेख पिता जयनल आबेदिन की हत्या कुछ अपराधिओं द्वारा कर दिया टोटो चालक असिकुल के परिवार मे कोई कमाने वाला नहीं है पिता भी बीमारी से परेशान है अब उसके आर्थिक हालात काफ़ी दयानीय हो गया है | पुलिस प्रशासन अपराधिओं की खोज मे लगे है, परिवार हालत क़ो देखते हुए पाकुड़ की इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने कुछ राशि इक्क्ठा कर सुखा राशन मे, चावल, आटा, चीनी, मुड़ी, डाल, आलू, घर की आदि जरूरत वाला समान के साथ एक हजार रु उनके पिता क़ो सौंप दिया | समूह के अध्यक्ष बानिज शेख तमाम समाजसेवी, मंत्री, संसद मुखिया प्रतिनिधि सभी से आवेदन किया की इस लाचार पीड़ित परिवार क़ो जो हो सके अपने स्तर से मदद जरूर करें | मौक़े पर अध्यक्ष बानिज शेख, उप अध्यक्ष सानाउल आंसरी, सलाहकार केबलू साहा, मोसराफ शेख, ग्रामीण आदि मौजूद रहे|

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!