उपायुक्त के आर्थिक प्रयास के बावजूद भी नहीं बच सका यक्ष्मा रोगी की जान!
जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी!
साहिबगंजः प्रधानमंत्री भारत टीवी मुक्त अभियान के तहत सरकार के निदेर्शानुसार टीबी मरीजों को जिले के पदाधिकारियों ने गोद लिया था साहिबगंज जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के बीरबल कांदर पंचयात के देव पहाड़ गाँव में एक यक्ष्मा रोगी को उपायुक्त राम निवास यादव ने कुछ महीना पहले ही गोद लिया था तथा समय समय पर उपायुक्त उनसे मुलाकात किया करते रहते थे तथा देव पहाड़ जाते रहते थे उपायुक्त मरीज से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जानते और सामग्री दाल, चावल, होलिंक्स, बिस्किट, फल सहित मरीज को खाद्य सामग्री एवं पौस्टिक सामग्री तथा समय पर दवाई लेने का आग्रह किया करते रहते थे।
परंतु फिर भी यक्ष्मा रोगी कि मृत्यु हो गई।
परंतु स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें, या फिर ईश्वर को और ही कुछ मंजूर होगा, इतना सब होने के बावजूद भी उक्त यक्ष्मा रोगी की 23 फरवरी 2023 को सुबह समय 3 बजे मृत्यु हो गई।मृतक महिला अपने पीछे चार बच्चे को छोड़़ गई है।
इन परिवार के विषय में क्या कहते हैं ग्रामीण।
वहीं ग्रामीण जबड़ा पहाड़िया, गुरुदेव पहाड़िया ने बताया कि मृतिका का पति शराबी है घर में बच्चों का देखरेख अभी बूढ़ी दादी कर रही है घर की मालि स्थिति बहुत ही खराब है सरकारी कंट्रोल चावल तो मिलता है दो बच्चा बहुत ही छोटा है मृत्यु के उपरांत एक बार स्वास्थ्य विभाग से कुछ लोग आए थे सिर्फ देख कर चले गए ,अगर सरकार इसको गोद ले लेती है तो इन लोगों का जान बच जाएगा।
क्या कहते हैं जिला उपायुक्त रामनिवास यादव।
वहीं उक्त मामले को लेकर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव से जानकारी लेने पर दूरभाष पर उन्होंने बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि यक्ष्मा रोगी कि मृत्यु हो गई है वह इलाज के दरमियान ठीक भी हो चुकी थी परंतु उनका मल्टीपल ऑर्गन
फेल था उनका हर संभव इलाज कराया गया था उनको खून की कमी थी वह भी हस्पताल में लाकर चढ़ाया गया था मृत्यु के उपरांत भी उनको अपने स्तर से दाह संस्कार के लिए मदद किया गया है आगे भी उनके बच्चों के लिए प्रयास कर रहे हैं जो भी कुछ बन पड़ेगा उस परिवार के लिए मदद जरूर करूंगा।







