Search

April 30, 2026 5:48 am

एसडीपीओ के नेतृत्व में साइबर अपराध रोकथाम को लेकर चौक चौराहों पर माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया

सतनाम सिंह

महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम के नेतृत्व में महेशपुर पुलिस ने गुरुवार को महेशपुर मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक सहित चौक चौराहों पर साइबर अपराध रोकथाम को लेकर माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया । साथ ही साइबर अपराध से बचने संबंधित बिंदुवार हिन्दी तथा संथाली भाषा में पर्ची भी लोगों के बीच बांटा गया। प्रशासन द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ई श्रम कार्ड बनाने के नाम पर गांव-गांव घूमकर फिंगरप्रिंट बिना प्राधिकृत पदाधिकारी सूचना पर न दें। लौन, कौन बनेगा करोड़पति, बाइक, कार जितने जैसे मैसेज आने पर लालच में ना पड़े, ऐसे फर्जी नंबर को तुरंत ब्लॉक करें, गूगल पर किसी टोल फ्री नंबर को सर्च ना करें क्योंकि अधिकांश नंबर फर्जी होते हैं और उसके साथ ठगी हो सकती है, पूजा,त्यौहार के समय उपहार के कूपन पर छूट की ऑफर आने पर लिंक को टच न करें ,कभी भी अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं,किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल पर बात करते समय कपड़ा का पहनावा अच्छे से रखें ताकि अश्लील फोटो वायरल वीडियो कॉल से बात करते समय अश्लील फोटो स्क्रीनशॉट न ले सके, और फोन पर अजनबीयों के साथ अपनी तस्वीर या वीडियो कभी सजा ना करें, किसी भी एसएमएस या ईमेल में आए लिंक पर क्लिक न करें और कभी भी एसएमएस या ईमेल में आए लिंक का उपयोग न करें, किसी के खाते में साइन अप ना करें,कभी भी अविश्वसनीय स्रोतों से मोबाइल एप डाउनलोड या इंस्टॉल ना करें, एकाउंट नंबर , ओटीपी, पीएम आवास, शौचालय हेतु टीप निशान , फेसबुक ,लक्की ड्रा , बिजली, टावर ,कनेक्शन इन्क्वायरी समेत कोई भी प्रशनल जानकारी अनजान लोगो को नही दे सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया गया। अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर भोले भाले ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लोग साइबर अपराध से ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसे रोक थाम के लिए गुरुवार को प्रखंड के सभी चौक चौराहों पर माइकिंग तथा पर्ची बांटकर जागरूकता अभियान चलाया गया। ताकि साइबर अपराध के चंगुल से बच सकें। लोगों से अपील है पर्ची में दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर अमल करें। तभी इस तरह की घटनाओं निजात मिल सकती है। मौके पर पुलिस निरीक्षक शंभू सहाय एक्का, थाना आनंद पंडीत समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230817 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!