Search

May 19, 2026 11:21 am

कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अब्दुल वहाब अंसारी की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।बैठक में ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी में निबंधित किसानों को सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिजीत कुमार शील के द्वारा आत्मा,कृषि विभाग एवं संबंध विभाग की योजनाएं-कृषक पाठशाला,प्रशिक्षण,परिभ्रमण, केसीसी, ऋण माफी,बीज वितरण एवं विनिमय योजना इत्यादि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।तत्पश्चात सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने किसानों को बीज उपचार के महत्व एवं लाभ,पंक्ति वद्ध बुवाई,जीवामृत बनाने की विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!