Search

May 16, 2026 2:22 am

कोरोना के रोकथाम हेतु स्वास्थ विभाग ने कसी कमर,की गई मॉक ड्रिल

धीरेन साहा

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में कोविड-19 की रोकथाम और आपात स्थिति से निपटने को लेकर सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत की अगुवाई में मॉक ड्रिल किया गया । इसमें मरीज को गंतव्य से लाने के पूर्व तैयारियों का अभ्यास पीपीटी किट के साथ किया गया ।गौरतलब हो कि देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं। चिकित्सा प्रभारी भरत भूषण भगत ने बताया कि प्रखंड में कहीं भी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज को एंबुलेंस से लेकर कोविड वार्ड तक किस तरफ से पहुंचाया जा सकता है एवं क्या-क्या प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर सकते हैं इसी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया मॉक ड्रिल कर सभी तकनीकी परेशानियों को दूर कर लिया गया वही आगे सभी से अपील किया कि जो भी व्यक्ति कोरोना का तीसरा वैक्सीन नहीं लिए हैं तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य ले मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

IMG 20230410 WA0049
IMG 20230410 WA0048 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!