Search

June 21, 2026 9:36 pm

गोपीकांदर के जियापानी ढलान में टेंपो पलटने से करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल।

अमर भगत
अमड़ापाड़ा:- मंगलवार को सीमावर्ती थाना क्षेत्र गोपीकांदर के जियापानी ढलान में टेंपो पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेस सेवा और उसमें मौजूद एम्बुलेंस पायलट इहास मुर्मू व ईएमटी बबलू मुर्मू की मदद से सभी घायलों को फतेहपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर गौरव कुमार के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय सफल मरांडी (आलूबेड़ा) को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोपीकांदर थाना क्षेत्र के माहुलडाबर गांव से टेंपो संख्या जेएच 04 वाई 4363 सवारियों को लेकर अमड़ापाड़ा आ रहा था। गोविंदपुर साहिबगंज सड़क से अमड़ापाड़ा की ओर मुड़ने के दौरान टेंपो नियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पू में क्षमता से अधिक सवारी था। घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना के एसआई ब्रजकिशोर सिंह फतेहपुर सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वही सीमा क्षेत्र गोपीकांदर थाना के अधिकारी भी अमड़ापाड़ा सीएचसी पहुँच घटना की जानकारी ली।

*घायलों की सूची:-*

1. सफल हेम्ब्रम (65) आलूबेड़ा, अमड़ापाड़ा
2.संजीत मुर्मू (03) अम्बाडीहा, गोपीकांदर
3.महेश मुर्मू (30) अम्बाडीहा, गोपीकांदर
4. मानवेल हांसदा (20) महुलडाबर, गोपीकांदर
5.सुनील मुर्मू (22) महुलडाबर, गोपीकांदर
6. मायनो मुर्मू (45) डहरटोला, गोपीकांदर
7.दुर्गा हेम्ब्रम (09) अमरपुर, गोपीकांदर
8.सुरबी हांसदा (35) अमरपुर, गोपीकांदर
9. सूती देहरी (60) चिरुडीह, गोपीकांदर।

गम्भीर रूप से घायल सफल हेम्ब्रम को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

IMG 20231031 WA0059IMG 20231031 WA0054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!