Search

June 19, 2026 9:51 am

घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के बांसकेन्द्री गांव में घरेलू विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 17 सितंबर शाम की है. मामले में को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में अलग -अलग आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है.
प्रथम पक्ष के लखिन्दर ठाकुर ने शिकायत में उल्लेख किया है कि घटना की शाम मुर्गा खो जाने की बात को लेकर खोजवीन करने के दौरान कुशाल ठाकुर अपने चचेरा भाई सोनापति ठाकुर पूछताछ के लिए चाची के घर पहुंचा. और पुछताछ कि इसी बात पर गाली गलौज करने लगा. और चचेरा भाई संजय ठाकुर, सोनी देवी, देवकी देवी, सोनापति ठाकुर ने मिलकर मारपीट करने लगा. हल्ला सूनकर बीचबचाव करने पहुँचे तो मेरे साथ भी मारपीट की जिसमें कुशाल ठाकुर घायल हो गया. जिसका इलाज जारी है. पुलिस वादी के लिखित शिकायत पर चार लोगो के खिलाफ सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वही द्वितिय पक्ष के राधेश्याम ठाकुर ने भी मामला दर्ज करवाया है. वादी राधेश्याम ठाकुर ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख उल्लेख किया है कि घटना की शाम सात बजे फोन आया कि पुरानी घर में मारपीट हो रहा है. घर पहुँचा तो देखे कि मेरी मां जमीन पर पड़ी हुई है. घटना के एक घंटा बाद लखीन्दर ठाकुर, कुशाल ठाकुर, मंजू देवी और बेहुला देवी सभी का घर बांसकेन्द्री ने मिलकर मारपीट करने लगा जिससे वह जख्मी हो गया. उधर महेशपुर पुलिस वादी के लिखित आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!