Search

June 19, 2026 7:45 pm

जनहित की योजना के अनुसार उचित गुणवत्तापूर्ण करे कार्य : उपायुक्त

राजकुमार भगत

नगर परिषद की हुई समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जनहित में प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें। नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत चल रहे योजनाओं की समीक्षा के क्रम में योजनाओं की गुणवत्ता को बरकरार रखने का शख्त हिदायत दी।आगामी पर्व त्यौहार के मद्दे नजर शहर की साफ-सफाई एवं स्ट्रीट लाइट को ठीक करने , पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ रखने का निदेश दिया गया।मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश कुमार यादव, सिटी मैनेजर मृत्युंजय पांडे सिटी मिशन मैनेजर मनीष कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!