Search

June 21, 2026 8:13 pm

जय हिन्द क्लब तुलसीपुर की ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत अस्कांधा पंचायत में जय हिन्द क्लब तुलसीपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का अयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम मुखिया सोलेमान हेंब्रम समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता फाइनल खेल में शामिल हुए । टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले असनजोला वनम मतकोम घुटू के बीच खेला गया । वही फाइनल मुकाबले में मतकोम घुटु ने असनजोल को 1 गोल ने पराजित किया । मौके पर फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 12 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया एवं उपवेजता टीम को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाए दिया एवं सभी खिलाड़ियों को आगे बेहतर खेलने की अपील की ।

मौके पर पंचायत समिति मनसा सोरेन,झामूमों नेता केताबुल शेख,भावेश मुर्मू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं खेल कमिटी के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।

IMG 20221217 WA0028 1
IMG 20221217 WA0031
IMG 20221217 WA0029
IMG 20221217 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!