Search

June 21, 2026 8:14 pm

जागरूकता सह आउटरीच अभियान लिट्टीपाड़ा एवम् हिरणपुर प्रखंड में चलाया गया।

प्रशांत मंडल

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज 11/10/23 को प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के दलदली आसमजेला समेत अन्य गांवों में विधिक जागरूकता सह आउटरीच अभियान चलाया गया। जिसमें पीएलवी विजय राजवंशी ने मानव तस्करी बाल श्रम बाल विवाह समेत अन्य कई विधिक जानकारी ग्रामीणों को दी।
वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फुलपहारी समेत अन्य गांवों में पीएलवी चंदन रविदास ने विधिक जागरूकता के साथ मोटर वाहन दुर्घटना और मुवावजा, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा समेत अन्य जानकारी देकर लोगों को जागरूक की।

IMG 20231011 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!