Search

June 19, 2026 9:51 am

जानता की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारी को दिए निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़। आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में जमीन , बिजली, कृषि विभाग से संबंधित मामले शिकायत के रूप में आये।समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि वो शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!