राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 44 वा झारखंड स्थापन दिवस को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाने को लेकर कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में सांसद विजय हांसदा एवं जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक परंपरागत वेशभूषा तीर धनुष तथा नगाड़े के साथ कार्यक्रम के में भाग लेने हेतु रवाना हो चुके हैं। दुमका एसपी कॉलेज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी , लिट़्टीपाड़ा विधायक दिनेश बिलियन मरांडी एवं पाकुर जिला अध्यक्ष श्याम यादव के साथ रैली में सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे ।रैली के रूप में विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी और सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन पार्टी का झंडा फहरा कर तथा पार्टी के शहीदों एवं दिवंगत नेताओं को शहीद वेदी में श्रद्धा पुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत करेंगे ।काफिला में प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख सचिव राजेश सरकार उपाध्यक्ष अजफरुल शेख हबीबुर्रहमान ,महमूद आलम ,उमर फारूक ,प्रकाश सिंह ,नगर सचिव नूरआलम ,रियाज अंसारी उपस्थित रहे।












