सतनाम सिंह
कोल कंपनी स्थानीय युवाओं को दे रोजगार, नहीं तो आंदोलन
पाकुड़। नियोजन नीति और सी टेट उत्तीर्ण झारखंड के मेधावी आदिवासी- मूलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई पाकुड़ की ओर से अधिकार मंच के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के बिरसा चौक से अंबेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया तथा पुराना सदर अस्पताल के सामने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईवरण सिंह गुजराल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे युवा मोर्चा पाकुड़ जिला के प्रभारी पंकज घोष ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनुग्राहित प्रसाद साह ,मीरा प्रवीण सिंह , अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ,भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविशंकर झा,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत पार्थ रक्षित उपस्थित थे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे जी ने कहा कि वर्तमान की सरकार 2019 चुनाव के समय झारखंड की जनता से वादा किया था की सरकार बनते ही झारखंड के युवाओं को प्रत्येक साल पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेगी एवं स्थानीय नीति लागू करेगी परंतु सत्ता में आने के बाद काम बिल्कुल ही नहीं किया । युवा बेरोजगार अवस्था में घूम रहे हैं। यहां कोयला पर काला कानून चल रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कॉल कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार दे। अन्यथा भाजपा युवा मोर्चा कोयला कंपनी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी। पाकुड़ नगर में लगातार चोरी हिंसा जैसी घटनाओं पर भाजपा के वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथ लिया। मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी सुशील साहा बहादुर मंडल पूर्व नगर महामंत्री पवन भगत सोहन मंडल अनुमंडल रूपेश भगत जीतू सिंह पिका पटेल अमित कुमार ,सपन कुमार दुबे, अभिक दास , मनोरंजन सरकार सुलेमान शेख आदि मौजूद थे।










