Search

June 14, 2026 12:11 am

रामघाटी चोरी कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पश्चिम बंगाल से दूसरा आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव में बंद घर में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कांड संख्या 30/2026 में फरार चल रहे दूसरे आरोपी चिरंजीत साहा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चिरंजीत साहा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरियां गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और पाकुड़िया थाना लाया। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां से उसे पाकुड़ जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, रामघाटी गांव में मई माह में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!