तोफिक राज
पाकुड़।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी पंचायत के पाकुड़ धुलीयान मुख्य सड़क पैट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाईकिल सवार वाले को रौंद दिया,जिसके कारण घटनास्थान पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गए। मृत्यु महिला की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पार्वती मुर्मु, पति मिशिर हंसदा के रूप में हुई है। दोनों पति पत्नी अपने मोटरसाइकिल से बैठकर जा चांदपुर की ओर जा रहे थे,तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण मोटरसाइकिल में बैठी महिला ट्रक के नीचे आ गई और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर हस्पताल सोनाजोड़ी भेजा, उक्त वाहन सांख्य BR 11GC2382 को जप्त कर पुलिस के द्वारा थाना लाया गया, एस आई अनुरंजन ने बताया की ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की आवश्यक करवाई की जा रही है।








