Search

June 19, 2026 1:46 pm

डीएसई के नेतृत्व में जांच टीम के द्वारा सिद्धू कानू आवासीय विद्यालय की जांच पड़ताल की गई।

सतनाम सिंह

फूड इंस्पेक्टर के द्वारा दो दिन के बाद खाना का सेंपल लेना, मामला को संदिग्ध बनाता है।

स्कूल प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन से संबंधित किसी भी तरह का कोई कागजाद पेश न कर पाना यह स्कूल प्रबंधक की लापरवाही को दर्शाता है।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के झरिया स्थित सिद्धो कान्हो मुर्मू आवासीय प्राइवेट विद्यालय में बीते दिनों विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ जाने मामले की जांच करने शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज,जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम, डॉ संजय कुमार मामले को लेकर जांच करने पहुंचे। जांच टीम ने विद्यालय के अंदर बारी-बारी से जांच किया वहीं उपस्थित बच्चों से भी पूछताछ किया। साथ ही जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किचन में रखा एक एक कर खाद्य सामग्री को जांच हेतु अपने qसाथ ले गई। वही जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार जांच करने आए हैं जांच रिपोर्ट उपायुक्त महोदय को सौंप दी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!