सतनाम सिंह
ग्रामीणों ने उपायुक्त के प्रति जताया आभार
पाकुड़: आम नागरिक और अफ़सर के मध्य जब बेहतरीन समन्वय हो तो जनता के काम आसान हो जाते हैं। पाकुड़ के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों चर्चा का विषय है।लोगों को बिजली,पानी, स्वास्थ्य सम्बंधित सूचना मुहैया करने की बात हो या जनता की अन्य कोई समस्या हो। उपायुक्त के साथ साथ जिले का प्रशासनिक महकमा इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय है।ताज़े मामले की बात करें तो गुरुवार को ही सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव के अलग अलग जगहों के पांच चापाकल ख़राब होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल के संज्ञान में आया।डीसी के निर्देश पर महज़ चार घन्टो के भीतर ही विभाग तत्परता दिखाते हुए अक्षेस की टीमें भेज कर पांचों चापाकलों को मरम्मत कर दिया।मालूम हो कि चेंगाडांगा के ग्रामीणों ने ख़राब पड़े चापाकलों की जानकारी को वाट्सएप से शेयर करते हुए जिला उपायुक्त का ध्यानाकर्षित कराया था। उपायुक्त के त्वरित निर्देश से पांचों चापाकल दुरुस्त हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वरणवाल के स्तर से हुए त्वरित समाधान के लिए आभार जताया है।












