अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लैम्प्स कार्यालय गोदाम में बुधवार को प्रखंड के दर्जनो किसानों के बीच अनुदानित दर पर एन पी के 10/26 , यूरिया , इफ्फको डीएपी नामक उच्च गुणवत्ता के खाद का वितरण किया गया । इस बाबत सदस्य सचिव प्रभात कुमार रजक ने पत्रकारों को बताया कि किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरण करने हेतु कुल 300 बोरा खाद उपलब्ध कराया गया है । जिसे किसानों के बीच एन पी के 10/26 – 1300 रुपये , यूरिया 266.50 रुपये एवं इफ्फको डीएपी 1350 रुपये प्रति बेग की दर से वितरित किया जा रहा है । प्रत्येक किसान को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके लिए किसानों को खजाना राशिद और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी पड़ रही है । बुधवार को प्रखंड के कई गांवों के दर्जनों किसानों ने खाद का उठाव किया । बिचपहाड़ी के किसान सोइलेन टुडू , बद्रीकुण्ड के दीपेन मंडल , ढेकीडूबा के ताहिर मियां , अभिलेख मुर्मू एवं अन्य किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए यह बहुत अच्छी सुविधा है कम दामों पर किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है ।










