Search

April 25, 2026 8:13 am

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया

मृत्युंजय कुमार

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) :- प्रखंड के सिहलीबोना फुटबॉल मैदान में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महेशकट्टा के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ । इस अवसर पर 16 टीमों के बीच खेली जा रही फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हरिवंश चौबे ने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर और फुटबॉल उछाल कर किया । प्रतियोगिता के फाइनल मैच डीसी पाकुड़िया टीम और लंबुदा टीम सिहली बोना के बीच खेला गया । खेल के दौरान रोमांचक मुकाबले में डीसी पाकुड़िया टीम ने पेनेल्टी में एक गोल से लंबुदा टीम सिहली बोना को से पराजित किया । प्रतियोगिता के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हरिवंश चौबे और क्लब के संस्थापक परमेश्वर किस्कू ने विजेता टीम को नगद तीस हजार और उप विजेता टीम को नगद बीस हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,उपाध्यक्ष अशोक भगत, फुलझिंझरी पंचायत मुखिया अरविंद टुडू,क्लब के अध्यक्ष कीनू सोरेन,सचिव जुलियस हेंब्रम,उपाध्यक्ष अशोक किस्कू,अरुण भगत सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे । Photo

img 20230125 wa00138697511767409907553
img 20230125 wa00124011674436862333799
img 20230125 wa00145401273525846272085
img 20230125 wa00152511427070319335479
img 20230125 wa00161414928989024196193

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!