Search

June 21, 2026 8:16 pm

पती पत्नी के आपसी विवाद में व्यक्ति(पति)ने फांसी लगाकर आत्महत्या की.

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बिचपहाड़ी गांव में रविवार सुबह तालाब के किनारे एक सहारा का पेड़ में फांसी से लटते हुए शव को देखकर ग्रामीणों के द्वारा पाकुड़िया पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर एस आई संभु पंडित बिचपहाड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली । शव को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद कर पाकुड़िया थाना लाया । शव की पहचान रामदेवकुंडी निवासी जोनाथन टुडू ,पिता सुनील टुडू ,उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है । मृतक के परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर आपसी विवाद होते रहता था, जोनाथन एक दिन पहले ही अपने ससुराल बिचपहाड़ी गया हुआ था । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने जांचोपरांत बताया कि पती पत्नी दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था । व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । मृतक के परिजनों ने पति पत्नी के बीच आपसी विवाद होने की बात कही है । शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा । इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!