पीड़िता ने एसपी,डीआईजी,आईजी, डीजीपी,राज्यपाल रांची एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली को आवेदन किया प्रेषित
पीड़िता का आरोप रेप केस से बचने के लिए साजिश के तहत मेरे साथ किया निकाह
संवाददाता,जयराम मंडल
उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी गांव के सामीना बीवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार पिछले साल कुर्बानी पर्व के तीन दिन बाद दिनांक – 24/07/2021 दिन शनिवार को मैं अपने पिता के घर के पीछे अपने बागान में आम देखने गयी थी। मेरे बागान से ही सटे अभियुक्त का भी घर एवं बागान है। मैं अपने बागान में अकेली थी, तभी अभियुक्त फिरोज आलम हाथ में चाकू लेकर आया और मेरे मुंह में गमछा ठुस कर बाँध दिया और मुझे चाकु का भय दिखाकर फिरोज आलम जबरन खींच के मेरे बागान के पश्चिम के तरफ पटुआ के खेत में ले जाकर मेरी इच्छा के विरुद्ध मेरे साथ बलात्कार (रेप) किया, तथा उसने मुझे धमकी दिया कि, अगर इस घटना के बारे में मैं किसी को कहूँगी तो वह चाकु मेरे पेट में घुसा कर मेरी हत्या कर देगा।उसके बाद वह चला गया, और मैं अपने घर आ गयी पर डर से किसी से कुछ कह नहीं पायी। घटना के संबंध में किसी से कुछ नहीं कहा।घटना के तीसरे दिन दिनांक 27.07.2021 दिन मंगलवार को मैं अपने बागान में दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे दिन में थी तभी अभियुक्त फिरोज आलम मेरे पास आया और मुझे कहने लगा कि कोई चिंता नहीं करो मैं तुम से मुझसे निकाह कर लुंगा,और यह कहकर मुझे भरोसा दिलाया। आरोपी शादी का झांसा तथा विश्वास दिलाकर मेरे साथ इच्छा के विरुद्ध मुझसे शारीरिक संबंध बनाया। वहीं फिर 25 जनवरी को भरोसा देकर मेरी इच्छा के विरुद्ध मुझसे शारीरिक संबंध बनाया और मुझसे निकाह करने को टालता रहा। करीब डेढ माह के बाद मैं गर्भवती हो गयी। मैंने उससे निकाह की बात की तो वह कहा कि निकाह कर लेंगे कुछ पैसा जुगाड़ कर लेने दो,और वह मुम्बई भाग गया। मुम्बई से करीब चार पाँच माह के बाद फिरोज आलम जब घर वापस आया तो। मैं पीड़िता ने उससे सम्पर्क करने का प्रयास किया पर वह न मुझसे मिलना चाहता था और ना ही मुझसे निकाह करना चाह। तब मैंने सारी बात एवं मेरे साथ हुए बलात्कार की घटना के बारे में अपने माँ, पिताजी और परिवार के अन्य लोगों को बताई। समाज के लोगों को और अभियुक्त फिरोज आलम और उसके माता पिता से सारी घटना को बताया। समाज में पंचायती की बात हुई और कई बार पंचायती हुई। पंचायती में फिरोज आलम ने स्वीकार किया कि मेरे साथ उसने बलात्कार की घटना किया है,तथा निकाह का भरोसा दिलाकर कई बार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया । पीड़िता ने आगे बताया कि 23 फरवरी.2022 को गाँव में फिर से पंचायती हुई। पंचायती में मेरे कोख से जन्मे बच्चा और फिरोज आलम का डीएनए जाँच करने की बात हुई। जब मेरे पिता ने फिरोज से कहा कि तुम रेप किये हो मुकदमा कर देंगे।मुकदमा से बचने के लिये उसने आरोपी फिरोज आलम ने 24 फरवरी.2022 को मेरे साथ निकाह किया,और पीड़िता को अपने घर लेकर गया। लेकिन पीड़िता के कोख से 29 अप्रैल 2022 को एक बेटी को जन्म दिया।जिसका नाम रोजीना खातुन है, जो अभी करीब 05 माह की है।बेटी के जन्म के बाद फिरोज आलम उसके माँ एवं पिता मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा उनलोगों ने कहा कि अब तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड पाओगी, हमलोग एक साजिस के तहत तुमसे निकाह/विवाह षडयंत्र किये थे, ताकि रेप केस से बचा जा सके। ससुराल वालों ने कहा अब हम न तुमको अपनायेंगे और ना हीं तुम्हारे जन्मे बेटी को अपनायेंगे।उन लोगों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिये। यह कि फिरोज ने मुझसे किये बलात्कार के अपराध से बचने के लिये, मुझे धोखा देने एवं ठगने के लिये मुझसे निकाह का स्वॉग / षडयंत्र किया।पीड़िता के अनुसार जब फिरोज आलम उनसे बलात्कार किया था तब न तो वह उसका पति था,और मैं उसकी ब्याहता पत्नी थी।इधर पीड़िता राधानगर थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने का कई बार आवेदन दे चुकी है। वहीं पीड़िता के बयान पर राधानगर थाना काण्ड संख्या – 235/2022, भा०द०वि की धारा 376(2)(एन)/406/120 बी 420/34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।लेकिन पीड़िता को अबतक न्याय नहीं मिल पायी है।इसी आशा लेकर पीड़िता ने अब डीएसपी राजमहल, एसपी साहेबगंज, डीआईजी दुमका,पुलिस महानिदेशक, राज्यपाल रांची,और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली को आवेदन प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।
मामले को लेकर क्या कहते हैं,केस के अनुसंधानकर्ता
अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अभियुक्त घर से फरार है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अवर निरीक्षक महिला प्रभारी वीणा कुमारी राधानगर थाना






