Search

June 19, 2026 9:51 am

पाकुड़िया में हिंदी ए एवं बी विषय की मैट्रिक परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड के चार परीक्षा केन्द्रों में कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया , प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया , उच्च विद्यालय चौकिशाल एवं हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय पाकुड़िया में हिंदी ए एवं बी विषय की मैट्रिक परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई जिनमें परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 296 में 283 परीक्षार्थी जिसमें 13 अनुपस्थित, जबकि हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय पाकुड़िया में कुल 173 , चौकिशाल उच्च विद्यालय में 127 में 123 एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 339 में 333 छात्र उपस्थित हुए 6 अनुपस्थित रहे । परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय में सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित गुप्ता तथा पुलिस अधिकारी एएसआई मनदीप मेहता एवं हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय में कनीय अभियंता ओम कुमार पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण करती जिला से आई अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!