Search

May 16, 2026 10:42 am

बड़ा मुड़जोड़ा गांव में चार घर जल कर हुआ स्वाहा

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

सिंगलोम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ामुड़जोड़ा गांव में सोमवार को एक घर में अचानक आग लग जाने से चार घर जलकर राख हो गया। जिसमें हजारों रुपए के सामान जल गया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ामूड़जोड़ा गांव निवासी शिवचरण बास्की, रसका वास्की, फूलचंद बास्की व मिस्त्री वास्की जो आपस में भाई है सोमवार दोपहर को अचानक शिवचरण वास्की के एक घर में आग लगने से अगल-बगल चारों भाई का घर होने के कारण चारों घर में आग लग गया और घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग लगी में पीड़ित के धान, चावल, कपड़ा, बर्तन, कागजात सहित पैसा जल गया। आग लगी का खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण एकत्रित होकर बहुत ही मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया ।जब तक आग में काबू पाया तब तक घर में रखे सारा समान जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखे सारा सामान आग लगने से जलकर राख हो गया ।अब खाने को भी कुछ नहीं है ।सभी पीड़ितों ने प्रशासन से मदद गुहार लगाया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!