सतनाम सिंह
पाकुड़िया बम निरोधक दस्ता बीडीएस रांची की टीम ने माननीय न्यायालय पाकुड़ के आदेश के आलोक में शनिवार को पाकुड़िया थाने में पूर्व से जब्त डेटोनेटर को निष्क्रिय करते हुए नष्ट कर दिया । जानकारी के मुताबिक थाना में कांड संख्या 51/21 के तहत जप्त विस्पोटक का मामला दर्ज किया गया था । जिसमें अमोनियम नाइट्रेट 20 किलो , नियोजेल इमल्शन एक्सप्लोसिव 192 पीस, , इलेक्ट्रिक डिटोनेटर 209 पीस जहां इन सभी विस्फोटक पदार्थ को खकसा के खाली पड़े सुनसान मैदान में निष्क्रिय किया गया ।





