बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के फूलझिंझरी,आलुदाहा साहित विभिन्न सुदूरवर्ती पूजा पंडाल व मंदिरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के कर्म में विधि व्यवस्था को लेकर उपस्थित दंडाधिकारी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों से मिलकर पूजा पंडाल एवं विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की।वही उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मने इसके लिए प्रखंड प्रशासन कटिबध है। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, सीआई सुभाष यादव सहित संबंधित पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।












