अविनाश मंडल
पाकुड़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ के द्वारा गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत एवं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा की जीत पर खुशी जाहिर की कुढ़नी उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपतिनाथ पारस जी के द्वारा अपने लाव लश्करओं के साथ बीजेपी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार जोर शोर से किए थे। और नतीजा पॉजिटिव आया तथा जीत बीजेपी के प्रत्याशी को मिली उक्त उपचुनाव से बिहार में महागठबंधन की सरकार को सबक मिली है। जनता सब समझ रही है 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 में विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं लोजपा तथा भाजपा गठबंधन करके चुनाव जीतकर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हाथों को मजबूत की जाएगी। बिहार के कुढ़नी उपचुनाव एवं गुजरात के ऐतिहासिक चुनाव में जीत हासिल कर यह साफ जाहिर हो गया है, कि आने वाले दिनों में जनता की रूट किधर होगी दोनों ही चुनाव में जीत पर बहुत-बहुत बधाई धन्यवाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पाकुड़






