राजकुमार भगत
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के आग्रह पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अक्षय कुमार ने कोटलपोखर निवासी 60 वर्षीय मातृशक्ति के लिए रक्तदान किया है । ज्ञात हो विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी विस्तारक धनंजय साहा ने मरीज के परिजनों ने संपर्क कर रक्त के आवश्यकता की सूचना दी। विभिन्न रक्त दाताओं से परिषद के कार्यकर्ताओं के संपर्क के बाद संबंधित रक्त समूह वाले दाता अक्षय ठाकुर ने रक्तदान हेतु इच्छा जताई तथा नगर स्थित रक्त अधिकोष रक्तदान किया। अक्षय ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक बमभोला उपाध्याय, विशाल सिंह उपस्थित रहे। जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि लगातार विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद का स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम रक्तदान, वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है।










