राजकुमार भगत
शांति भंग करने की कोशिश करने वालों का खैर नहीं, तैयारी पूरी
पाकुड़। रामनवमी पर्व के मद्देनजर पाकुर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में है और हर छोटी बड़ी बातों पर नजर बनाए हुए हैं। शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाए जाने को लेकर खुद उपायुक्त वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी.जनार्दनन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया । फ्लेगमार्च सिदो कान्हू मुर्मू पाक से गांधी चौक, रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थनगर, स्वामी विवेकानंद चौक, रेलवे मैदान, कृष्णापुरी कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी एवं छोटी अलीगंज तक किया गया।
उपायुक्त ने आम जनता को दी संदेश
उपायुक्त वरुण रंजन ने जिलावासियों को रामनवमी पर्व की बधाई देते हुए प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व का मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनावमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि हमारा पाकुर बहुत ही शांत है और आगे भी शांति बनी रहेगी ऐसी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। इसमें सबका साथ और सब का सहयोग जरूरी है।
किया कहा पुलिस अधीक्षक ने
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना हमारा दायित्व है। इसमें सबों की सहयोग अपेक्षित है। असामाजिक तत्वों पर पाकुड़ पुलिस की पैनी नजर है। चाहे वह सोशल मीडिया हो अन्य क्षेत्र।विधि व्यवस्था बिगाड़ने के बारे में कोई सोचे भी ना। ऐसी कोशिश करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कारवाई की जाएगी। पुलिस की तैयारी पूरी है। उन्होंने आम जनता से निवेदन किया है कि किसी भी तरह की घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ श्री अजीत कुमार विमल, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, अंचलाधिकारी श्री आलोक वरण केसरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कोशलेश यादव, एसएमपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत पुलिस बल के जवान, रेलवे कॉलोनी पाकुड़ के सदस्य मुरारी मंडल, हिसाबी राय, सुशील साहा, सोहन मंडल, रुपेश राम, अनिकेत गोस्वामी एवं अन्य शामिल थे।







