Search

May 14, 2026 12:26 am

राहुल गांधी देश का भविष्य : कांग्रेस प्रभारी उदय लखमानी

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़)// झारखण्ड प्रदेश के भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक आदरणीय सुबोधकांत सहाय जी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी कांग्रेस बिधायक दल के नेता सूबे के काबिना मंत्री आलमगीर आलम साहब के आदेश पर मुख्यातिथि लिट्टीपाड़ा बिधानसभा के भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी श्री उदय लखमानी ने बुधवार को कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली. शन्त लुक्स हॉस्पिटल हिरणपुर से हिरणपुर सुभाषचंद्र बोस चौक बाज़ार होते हुए उच्च बिद्यालय हिरणपुर तक निकाली गयी इस पदयात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर आलम के नेतृत्व में निकली गई। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम से पूर्व सूबे के माननीय मंत्री आलमगीर आलम साहब थोड़े देर के लिए रुक कर कार्यकताओ का मनोबल बढ़ाया और हिरणपुर प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोगो का कार्यक्रम सफल है हमेशा आपलोगो के लिए हम खड़े है वही हिरणपुर बाजार में सुभाष चन्द्र बोस के आदमकद प्रतिमा पर मालार्पण कर
लिट्टीपाड़ा कांग्रेस प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से तय हो गया है कि देश बदलाव चाहता है. इस बार बदलाव होकर रहेगा. वहीं, कांग्रेस प्रभारी उदय लखमानी ने कहा की राहुल गांधी देश का भविष्य हैं. कांग्रेस ही देश को संकट की स्थिति से उबारने वाली एकमात्र पार्टी है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से आम लोगों का जुड़ाव यह बताने के लिए काफी है कि बदलाव होकर रहेगा. राहुल गांधी ने इस यात्रा से जिस तरह पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है, उससे पता चलता है कि उनमें नेतृत्व करने की कितनी क्षमता है. इस यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ महिला, पुरुष, बूढ़ा, बुजुर्ग काफी संख्या में जुड़ते जा रहे हैं। हम लोगों ने पाकुड़ जिला में लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें नेतृत्व की क्षमता है देश संकट की स्थिति से गुजर रहा है केंद्र में बैठी जो भाजपा की सरकार है वो सिर्फ देश को नफरत करने के लिए उकसा रही है आज महँगाई रोजगार की बात नही कर मंदिर मस्जिद की बात कर भाजपा देश को कहा लेजाना चाहती है वही कांग्रेस नेता मुफिज अंसरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को कांग्रेस जोड़ने निकली है जोड़ने का मतलब आपसी भाईचारा को बढ़ाने के लिए है वही कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम जंतु सोरेन कालू सोरेन ने संयुक्त रूप से कहा कि लिट्टीपाड़ा बिधानसभा के हर गरीब बेरोजगार इस मुहिम से जुड़ रहा है कांग्रेस के परतीं आमजनों में जबरदस्त उत्साह है भारत जोड़ो यात्रा के इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुफिज अंसरी जंतु सोरेन कालू सोरेन राष्का हेम्ब्रम सुकुमार सेन चीफ इनरोलर सोनू आलम प्रखण्ड 20 सुत्री उपाध्यक्ष मुजीबुर रहमान जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा अबिद इस्लाम शाहिद आलम बुलबुल अली हुसेन मोमिन जिला सचिव कृष्णा यादव लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष मुर्शिद आलम कबीबुर रहमान किसुन पासवान दिलीप हाजरा मुस्ताक मोमिन अमृत ठाकुर तैयब अंसरी जॉन किस्कू मो मुराद मिसबहुल शेख राजिकुल शेख सहित हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित हुए

IMG 20221207 WA0047
IMG 20221207 WA0048 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!