सतनाम सिंह
पाकुड़: जिले में पंजीकृत प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) और लार्ज एरिया मल्टीपर्पस सोसायटी (लैम्पस) के अध्यक्ष को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की ट्रेनिंग दी गई। प्रखंड कार्यालय स्थित आत्मा सभागार में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बताया गया कि सभी पैक्स व लैप्मस प्रज्ञा केंद्र की भांति काम करेंगे। सरकार संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर सुलभ कराएगी।कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीओ रामनाथ दास व डीजीएम एसएम आलम ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यशाला में जिले के सभी लैम्पस के सदस्य सचिव शामिल हुए। सभी को सीएससी प्रज्ञा केंद्र से संबंधित जानकारी दिया गया। बताया कि सभी लैम्पस को प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से जोड़ने का काम किया गया है। सभी सचिव अब पैसा का लेनदेन आसानी से करेंगे। कम्प्यूटर चलाने और कार्य से संबंधित जानकारी दिया गया। सभी पंचायतों के सदस्य सचिवों ने भाग लिया। साथ ही सभी लैम्प्स को सीएचसी से जोड़ने की बात कही गयी।लैम्पस पैक्स को सीएससी सेंटर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया, सर्विसेज आदि की ट्रेनिंग दी गई। डीजीएम एसएम आलम ने बताया कि पैक्स व लैम्पस प्रज्ञा केंद्र के रूप में काम करेंगे। वहीं मौजूद ट्रेनर ने ग्रामीण ई-स्टोर से किसी प्रोडक्ट को सर्च करने एवं आर्डर करने एवं डिलिवरी की पूरी जानकारी दी। आधार आधारित भुगतान प्रणाली के तहत भुगतान करने की जानकारी दिया। मौके पर रोहीत कुमार, निखिल रंजन, सीएससी के जिला पदाधिकारी निखिल कुमार नागवंशी, शातोसील हेम्ब्रम, सजीत कुमार निराला के अलावे अन्य मौजूद थे।
बाइट- रामनाथ दास,डीसीओ पाकुड़।बाइट- एसएम आलम,डीजीएम





