Search

April 30, 2026 3:03 am

वर्षा कुमारी का नवोदय में चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)कौन कहता है कि आसमान में सुराग नहीं होता, एक पत्थर तो तबेस से उछालो, जी हां अगर आप कभी जीवन में हार नहीं माने कोशिश करते रहे तो एक दिन ऐसा जरूर आता है जब आप विजेता बन कर उभरते हैं और सफलता का मोती आपके हाथों में चमक रहा होता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया लिट्टीपाड़ा की एक बेटी।एक बार फिर सच कर दिखाया है इंटर की छात्रा वर्षा कुमारी, पिता शिवप्रसाद साहा जो लिट्टीपाड़ा की निवासी हैं।अपने मेहनत और लगन से वो आयाम अपनी मुट्ठी में कर दिखाई है।वर्षा ने मैट्रिक में सबसे अधिक अंक लाकर पुरे लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड में प्रथम स्थान हासिल की थी।एक बार फिर नवोदय में सलेक्शन के बाद पुरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।वर्षा घर से ही पढ़ाई कर तैयारी में जुटी थी उनके हिम्मत,परिश्रम और लगन से आज नवोदय विद्यालय में सलेक्शन हुई है।वर्षा ने बताई की अपनी मेहनत के बल पर एवं मां, पिताजी के सपोर्ट के कारण मुझे नवोदय विद्यालय में जगह मिला है।उन्होंने कहा मैं आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई कर देश की सेवा करूंगी।वर्षा के नवोदय में चयन होने से मां अर्चना देवी, पिता शिवप्रसाद साहा सहित पुरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!