इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अतर्गत 3 सड़कों का शिलान्यास नारियल फोड कर किया.जिसमे सर्वप्रथम खैरिओपड़ा से बास्केन्दरी तक 3 किलोमीटर जिसका प्रक्कलित राशि 188.809 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जायेगा.जिसके बाद नायग्राम से अमृतपुर तक 2.3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का प्रक्कलित राशि 142.089 लाख की लागत से किया जायेगा तीसरा घाटचोरा से नूनबट्टा तक सड़क निर्माण कार्य 2.8 किलोमीटर जिसका प्रक्कलित राशि 171.574 लाख की लागत से किया जायेगा इन सभी सड़कों का शिलान्यास किया गया . इन तीनो सड़क के लिए ग्रामीण लम्बे समय से इंतजार मे थे. सभी ग्रामीणों ने विधायक एवं सरकार का आभार ब्यक्त किया. मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सबोधन मे बताया की महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के नवीनीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। क्षेत्र की मुख्य सड़कों को नए सिरे से बनवाया जा रहा है ताकि आने वाले समय में लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इसी कड़ी में विधायक ने 3 सड़कों का शिलान्यास किया इस दौरान युवा युवती ने पूरे जोश-खरोश के साथ आदिवासी रीती रीवाजी मे विधायक श्री मरांडी का का स्वागत किया. विधायक श्री मरांडी ने कहा की क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों की मदद करता रहता हूं।उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सभी गांवों में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगा हूं।तीनो सड़कों की निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। जिसे आज पूरा किया। वहीं सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी दिख रही है। जिन तीन सड़कों का शिलान्यास किया।इस अवसर पर जीप अध्यक्ष जुली खिस्टमनी हेमब्रम,युवा नेत्री उपासना मरांडी,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,जोशीफिना हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,मोतीलाल हांसदा, हरिवंश चौबे,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेड हेमब्रम,सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष कलम अंसारी,गोलाक सिंह,नशीम अहमद, बुदल यादव,जेम्स सुशील हेमब्रम,पप्पू अंसारी,मुन्ना प्यारेलाल,अरशद मण्डल, पोलटू मण्डल, मुताहार शेख,मजिबूर रहमान,सेंटू शेख,जोशीम शेख, मुखिया रोजमेरी मुर्मू, बोकुल शेख, अख़लाकुल अंसारी,नेकबूल शेख, अजीम शेख चंचल मण्डल, दिलीप मण्डल,मैनुद्दीन अंसारी,हसीबूल शेख, मिलन शेख,प्रकाश बेसरा, निर्मला मुर्मू, अनीता मुर्मू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.







