Search

May 16, 2026 2:22 am

विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया।

तोफिक राज

जिला आयुष कार्यालय पाकुड़ में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया l डॉ सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिन 10th अप्रैल को हर साल विश्व होम्योपैथी दिवस के रुप में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। 10 अप्रैल 1755 को होमियोपैथी के जनक डॉ० सैमुअल हैनिमैन का जन्म हुआ था।मानव कल्याण हेतु होम्योपैथी की खोज सबसे बड़ी उपलब्धि है।‌आयुर्वेद के सिद्धांत के अनुसार #विषस्य #विषमौषधम् यानि विष ही विष की औषधि है के सिद्धांत पर होम्योपैथी दवा का निर्माण किया। यह औषधि सूक्ष्म से सूक्ष्मतम में कार्य करता है। पूरे विश्व में होम्योपैथिक पद्धति को बहुत आसानी से अपना रहे हैं क्योंकि यह वैज्ञानिक पद्धति से बना दवा बिना साइड इफेक्ट के मानव शरीर मे काम करता है। संक्रमित‌-असंक्रमित नया तथा पुराना से पुराना रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथिक दवा कम खर्च में बच्चे तथा बूढ़े आसानी से ली जाने वाली पैथी है।इस साल का थीम है होम्यो परिवार सर्वजन स्वास्थ्य एक स्वास्थ्य एक परिवार ,झारखंड के हर घर की पैथी घर घर पहुंचे आयुष पैथी। आयुष निदेशालय ,शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड आयुष्मान भारत के द्वारा झारखंड के हर जिला में लगभग 30 से 40 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरो को स्थापित करके आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति किया गया गया है ताकि हर व्यक्ति को आयुष पैथी का लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में आयुष समुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आबू तालिब शेख डॉ मनुआर अली डॉ कुलेश कुमार तथा कर्मचारी गण उपस्थित‌ थे।

IMG 20230410 WA0053 1
IMG 20230410 WA0054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!