बजरंग पंडित
Also Read: प्रमाण-पत्र शिविर का डीडीसी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची में बीते बुधवार को 37 वें प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र पाकुड़ के किसानों को सम्मानित किया गया।मिली जानकारी के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर जुड़े हुए प्रगतिशील किसान पाकुड़ हरिहरा प्रखंड निवासी मो. सामसुज्जोहा को उपस्थित कुलपति व अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मो. सामसुज्जोहा को उत्कृष्ट कार्य जैसे टमाटर, बैगन एवं प्याज में जैविक व्यवसायिक उत्पादन बंजर भूमि में आम का विकास एवं अन्य किसानों को भी उस कार्य से जोड़ने, धान बीज उत्पादन आदि कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।










