Search

April 29, 2026 3:21 pm

09 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, विभिन्न मामलों का होगा निष्पादन

सतनाम सिंह

पाकुड़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के द्वारा आगामी 09 सितंबर को पूर्वाहन 9 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक वाद – एन आई एक्ट यू/ एस 138 से संबंधित वाद,धन वसूली वाद,मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद,श्रम विवाद, बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद,पारिवारिक/वैवाहिक वाद,भूमि अधिग्रहण संबंधि विवाद, वेतन, भत्ते, सेवानिवृति आदि से संबंधित सेवा मामले,राजस्व वाद-दाखिल खारिज से संबंधित वाद,
सिविल वाद, आदि लोक अदालत के माध्यम से सुलझााया जा सकता है।राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक- 09.सितंबर.2023 के लिए इसकी प्री -लोक अदालत कन्सीलिएसन सीटिग्ंस नियमित रुप से 9/7/2023 से प्रत्येक कार्य दिवस को संबंधित न्यायालय मे आयोजित की जा रही है‌। तदनानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत एंव इसके प्री-लोक अदालत कन्सीलिएसन सीटिग्ंस मे सभी पक्षकारगण उपस्थित होकर अपने-अपने वादो का दिनांक- 09.09.2023 के राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मामलों का निष्पादन करा कर इस अवसर का पूर्ण लाभ उठायें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!