Search

September 10, 2026 3:11 pm

‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 465 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

पाकुड़िया। कल्याण विभाग की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीशाल में प्रखंड स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बन्नोग्राम, मोंगला बांध, राजदाहा, सिहलीबोना, बांगाबाड़ी, चुनपाड़ा, तेगुड़िया समेत 14 सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठवीं के 465 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। साइकिल वितरण बीपीओ उज्जवल अल्फ्रेड मुर्मू एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। साइकिल मिलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर बीपीओ ने कहा कि प्रखंड में साइकिल वितरण अभियान की शुरुआत चौकीशाल से की गई है। उन्होंने बताया कि इससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। समाचार लिखे जाने तक साइकिल वितरण का कार्य जारी था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!