बजरंग पंडित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में मंगलवार स्व महात्मा गांधी जी के 76 वां पुण्य तिथि मनाई. वही सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बारी-बारी से गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित की. सीएचसी प्रभारी ने बापू के जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की शपथ ली. मौके पर बीएएम शैलेश कुमार, डॉ. अंजनी भगत, मनीष कुमार, अजय कुमार, आनंद आर्या, किस्टो सिंह, शार्लेट मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।





