Search

April 24, 2026 7:08 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में मिलकर तीसरी बार झारखंड की सत्ता संभालने को लेकर दी बधाई: शाहिद इकबाल।

पाकुड़ की समस्या से कराया अवगत।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति के सदस्य शाहिद इक़बाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर मुबारकबाद दी एवं मुख्यमंत्री से वार्ता के क्रम में कहा कि पाकुड़ जिला में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। बड़े पैमाने पर रोजगार पाने के लिए अन्य राज्यों में लोग पलायन हो रहे हैं । इसके समाधान हेतु यथा शीघ्र उपाय करने हेतु निवेदन किया।
पाकुड़ जिला में उर्दू विषय पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जिले में उर्दू शिक्षकों की 27 यूनिट सैंक्शन है जिसमे केवल 12 उर्दू शिक्षक ही उर्दू विषय पर कार्यरत हैं। मदरसा बोर्ड से निबंधित जो मदरसे में पठन-पाठन का कार्य कर रहे है । उसमें पढ़ रहे बच्चों के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराय गया है। उपरोक्त विषयों पर गम्भीरता पूर्वक ध्यान हेमंत सोरेन जी का आकृष्ट कराया तथा इसके समाधान हेतु शीघ्रता शीघ्र कार्रवाई के लिए विनती की। वही पाकुड़ जिला में डॉक्टर एवं नर्स की काफी कमी है। महिला एवं बच्चों के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं है। पाकुड़ जिला में 103 डाक्टर का पद है जिसमें 43 डॉक्टर कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री इस विषय पर पहल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!