Search

March 24, 2026 11:29 am

विधायक ने आवास समेत तीन पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने रविवार को श्रीरामगढ़िया पंचायत अंतर्गत विशनपुर स्कूल के पास नदी में लगभग 2 करोड़ 55 लाख 92 हजार 300 रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद अन्तर्गत पुलिया का निर्माण किए जाने की स्वीकृति हुई है। महेशपुर विधायक के द्वारा रविवार को निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। मौके पर पाकुड़ जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम,पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मिया ,प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम भी उपस्थित थे। विधायक प्रो .स्टीफन मरांडी ने मौके पर कहा कि पुलिया निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के तहत और समय पर पुलिया निर्माण कार्य किए जाने का निर्देश दिया साथ ही ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने का सुझाव दिया।वही दूसरी ओर एसडीपीओ आवास के निर्माण कार्य का शिलान्यास महेशपुर विधायक प्रो .स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस दौरान पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार एवं जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मरांडी ने कहा कि संविधान के मूल तीन स्तम्भों में से एक कार्यपालिका जब सुविधाओं से लैस होकर मजबूती से काम करेगी तो जनता को इसका लाभ मिलेगा।वही उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले वासियों को होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।दूसरी ओर ग्रामीण कार्य विभाग मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना मद अन्तर्गत महेशपुर प्रखंड के पंचायत खाँपुर, ग्राम राघोपाड़ा, टोला शेरपुर में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया ।निर्माण कार्य का प्राक्कलित राशि 3 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपए है ।वहीं महेशपुर प्रखंड के बाबुदाहा पंचायत के लोगाँव तथा सिरिसतल्ला के बीच जोंका नाला में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काट कर किया । जिसका प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 46 लाख 41 हजार 100 रुपए है ।इस अवसर पर जिला सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,कोषाध्यक्ष सुनील सहा,पूर्व युवा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,संतोष हेंब्रम,मैनुद्दीन नसारी,नसीम अंसारी,टीपू सुलतान अंसारी,टॉनिक शेख,हलीम शेख,इकबाल हुसैन, मिल्टन शेख,नसीर शेख,दिलदार शेख,अरसद मंडल,सफीकुल शेख, मायमूर शेख,आरजू शेख,हसीबुल शेख, लालमोहम्मद अंसारी,साहेब अली ,बाबूधन मुर्मू,बाबूधन मरांडी,अनिता मुर्मू,सावित्री मुर्मू,,बिनीता मरांडी,हसिबुल शेख,आबू शेख,बाबू शेख,पप्पू अंसारी,बौना पहाड़िया, तौसीफ शेख,साइमन मुर्मू,असहब शेख समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250316 wa00202574818776313786932
img 20250316 wa00189018359638735638614
img 20250316 wa0016529420007066265613
img 20250316 wa00239033085668516542567

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर