अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया स्थित सभागार में सोमवार को टीबी खोज अभियान 2025 को लेकर सभी स्वास्थ्य सहियाओं एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें प्रशिक्षक सुशांत कुमार दुबे एवं बिनोद टुडू ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य सहिया गांव में जाकर घर-घर टीबी मरीजों का खोज करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया को टीबी मरीजों का खोज कर उसका बलगम लेकर जांच करने के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावे इस अभियान के तहत डायबिटीज मरीज, दुलबा-पतला कुपोषित, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, धुम्रपान तथा शराब सेवन करने, पूर्व के टीबी मरीज, रात में बुखार आने वाले आदि के बारे में जानकारी लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का भी जानकारी दिया गया । बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के साथ साथ पूरे जिले को टीबी मुक्त करना है इसी निमित्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।





