Search

May 11, 2026 12:01 am

कालाजार उन्मूलन के लिए आई०आर०एस० कीटनाशक छिड़काव कार्यक्रम शुरू।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के मटेरियलघाटी, कालीडीह एवं गोड्रोशाल गांव में कालाजार उन्मूलन हेतु आई०आर०एस० कीटनाशक छिड़काव कार्यक्रम शुरू किया गया| पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत अंतर्गत मटेरियलघाटी गांव में पंचायत के मुखिया ललिता टुडू के द्वारा आई०आर०एस० कीटनाशक छिड़काव का उद्घाटन किया गया उन्होंने बताया की आई०आर०एस० कीटनाशक दवा की छिड़काव से कालाजार रोग एवं मलेरिया रोग से बचने के लिए यह कारगर दवा है इससे सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार एवं मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग रोग से बचाया जा सकता है, लोगों से अपील की गई कि वह अब अपने घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम का सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाना है इस दौरान मुखिया ललित टुडू की अध्यक्षता में एक रैली भी निकली गई जिसमें दो सप्ताह से अधिक बुखार, हो सकता है कालाजार, हमने यह ठाना है कालाजार रोग को दूर भगाना है आदि नारों से पूरे गांव भ्रमण किया गया इस दौरान डॉक्टर मंजर, आलम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, के० टी ० एस ० संजय मुर्मू, प्रभात दास प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख एवं गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया उपस्थित थे।

img 20250318 wa00142155654371172171462
img 20250318 wa00155723943916271399943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!