Search

May 10, 2026 10:00 pm

पावर बैंक चार्ज करने के दौरान हुआ ब्लास्ट 11 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल

स्वराज सिंह

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर ग्राम में एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय छात्र रॉयस शेख पावर बैंक ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को करीब 1 बजे हुई जब छात्र अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग कर रहा था। अचानक पावर बैंक ब्लास्ट हो गया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने छात्र को समय करीब 2 बजे दोपहर में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया, जहां उपस्थित पीएलवी कमला राय गांगुली तुरंत बच्चे के इलाज कराने में जुट गई वहीं मौके पर मौजूद डॉ प्रीतम मरांडी छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज में जुट गए। चिकित्सकों ने बताया कि छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ है एक सलाइन चढ़ा दिया गया है बच्चा अभी खतरे से बाहर है उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!