स्कूल, अस्पतालों समेत 3-4 जिलों का किया दौरा, केरल मॉडल को अपनाने पर मिला सुझाव।
बजरंग पंडित
कोडरमा झारखण्ड के पंचायती राज व्यवस्था की कमान संभाल रहे जिला परिषद अध्यक्ष केरल के पंचायती राज व्यवस्था का शैक्षणिक भ्रमण कर जानकारी ग्रहण करेंगे। केरल में तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखण्ड के 17 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष केरल के लिए रवाना हो गए हैं। कोडरमा से जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव भी भ्रमण टीम में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केरल में पंचायती राज व्यवस्था काफी बेहतर है और वहाँ के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर योजना निर्माण और फंड के इस्तेमाल में तकनीकी और भौतिक रूप से कोई कठिनाई नहीं होती है। श्री यादव ने बताया कि केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA) के जरिये 3 दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान झारखण्ड के जनप्रतिनिधि केरल के एक ग्राम पंचायत और जिला परिषद का दौरा भी करेंगे, जहाँ वे जिला परिषद के अंतर्गत फंड, फंक्शन और फंक्शनरीज के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण दल केरल में 16 से 20 मार्च तक रहा और इस दौरान 3-4 जिलों का दौरा किया गया। इस क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पंचायत राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए स्कूल और अस्पतालों का भी भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखण्ड के जिला परिषद अध्यक्ष तकनीकी रूप से केरल मॉडल का लाभ अपने इलाकों में भी पहुंचा पाएंगे।
(20 मार्च) भ्रमण दल रांची वापस लौट आया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में झारखण्ड के 17 जिला परिषद अध्यक्ष शामिल हैं, जिनमें राँची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, दक्षिण सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ के जिला परिषद अध्यक्ष शामिल हैं।







