एस कुमार
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने अंचल क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीते बुधवार की शाम को अंचल क्षेत्र के बलियाडांगाल गांव के समीप बिना कागजात के एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. जिसको लेकर सीओ ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत कर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वही सीओ सह वादी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचल के महेशपुर- बलियाडंगाल गांव के समीप एक बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 ऐ 5030 को रोका गया. जहां ट्रैक्टर चालक से संबंधित कागजात की मांग की गई. लेकिन चालक द्वारा कोई कागजात प्रसूत नहीं की गई. जिसके बाद बालू लदा ट्रैक्टर जब्त की गई. सीओ सह वादी के लिखित शिकायत के आधार पर थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ कांड संख्या 62/25 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।





